टेम्पो -पीकअप के आमने सामने की टक्कर मे एक महिला की मौत ,कई जख्मी।उक्त महिला की पहचान अब तक नहीं।
दरभंगा /
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय स्थित मंदिर के मंदिर के निकट ऑटो व पिकअप के बीच आमने-सामने के टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। वही दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। 55 वर्षीय व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंडलगंज दुधपुरा गांव के रहने राम लखन लाल के पुत्र मुकेश कुमार लाल के रूप में हुई। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। ऑटो पर सवार अन्य चार यात्री घायल हुए जहां स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद लोगों को छुट्टी दे दी गई। उन लोगों को हल्की चोट लगी थी। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि ऑटो लहेरियासराय से बहेड़ी की और जानें वाली सड़क में जा रहा था जहां उलटी दिशा से आ रही पिकअप के आमने-सामने के जोरदार टक्कर में ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से थाना की पुलिस डीएमसीएच ले गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं घायलों को डीएमसीएच इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। खबर लेकर जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम में रखा गया है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है महिला दरभंगा या समस्तीपुर जिला के रहने वाले हो सकती हैं। लहेरियासराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने तीनों जिला के कई थानाध्यक्षो को फोटो भेज दिया गया है ताकि परिजनों को सूचना दी जा सके।
