विकसित भारत एवं विकसित बिहार के साथ विकसित दरभंगा बनाना,मोदी की गारंटी है, पीएमजीएसवाई योजना के माध्यम से गांव गांव तक पक्की सड़क का निर्माण विकसित भारत का एक हिस्सा है–गोपाल
बिरौल/दरभंगा
मंगलवार को दरभंगा लोक सभा अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 के तहत पटनिया से जगन्नाथपुर के बीच 9.53 किमी सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि 12 करोड़ 16 लाख की लागत से निर्माण होने वाले इस सड़क से हजारों लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी।सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत, विकसित बिहार एवं विकसित दरभंगा के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत संरचना का विकास महत्वपूर्ण होता है। सांसद ने कहा कि यह महत्वपूर्ण सड़क बेनीपुर विधानसभा से गौड़ाबौराम विधानसभा को जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई योजना के माध्यम से गांव गांव तक पक्की सड़क का निर्माण विकसित भारत का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बीते दस साल के स्वर्णिम कार्यकाल में देश का कायाकल्प हो चुका है।अमृत काल में भारत नए जोश और नए कलेवर के साथ मजबूत फैसले ले रहा है।देश आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत हो रहा है। देश में पुनः प्राचीन संस्कृति की स्थापना हो रही है।अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण से लेकर काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर की स्थापना हुई है। मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया के माध्यम से करोड़ों युवा आत्मनिर्भर बन रहे है। अपने संबोधन में सांसद ने कई कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
मौके पर विभागीय अभियंता के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
