कोतवाली ओपी की पुलिस ने वाहन जांच के क्रम मे 61लीटर विदेशी शराब किया बरामद ,चार गिरफ्तार।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा मे नये एसएसपी के योगदान के बाद पुलिसिंग दिखना शुरू हो गया है इसी का नतीजा है कि विभिन्न थाना की पुलिस लगातार शराब और शराब माफियाओं के पीछे हाथ धोकर पीछे पर गई है और नतीजा भी सामने निकलकर आने लगा है।
विगत कई महीनों से या तात्कालीन एसएसपी के कार्यकाल मे ऐसा दिख रहा था कि अब जिले मे कोई शराब माफिया ही नहीं बचा है जब्कि हर गली मुहल्ले मे शराब की होम डिलीवरी हो रही थी। मतलब साफ था कि पुलिस -और शराब माफियाओं का गठजोड़ काफी सख्त था ?
लेकिन एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के योगदान के बाद उनके तल्ख तेवर को देख नये नये थानाध्यक्ष द्वारा भी शराब की बरामदगी हो रही है।
कोतवाली ओपी पुलिस ने विदेशी शराब के साथ चार लोंगों को गिरफ्तार किया है,वहीं करीब 61लीटर शराब भी बरामद किया है। यह उपलब्धि वाहन जांच के क्रम मे पुलिस को हुई है। शराब के साथ पकड़े गये लोंगों मे सदर थाना क्षेत्र के छपकी परड़ी मुहल्ला निवासी स्व फुलेश्वर राम के पुत्र कुंदन कुमार राम ,लक्ष्मी सागर मुहल्ला के अरुण कुमार पासवान के पुत्र पिंटू कुमार ,चुनाभट्टी मुहल्ला के रामचंद्र दास के पुत्र बॉबी कुमार एवं समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र के लियाकत अली के पुत्र असगर अली का नाम शामिल है।
कोतवाली ओपी अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।