लोकसभा निर्वाचन को लेकर एसडीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की समीक्षात्मक बैठक,सभी बूथों पर महिला एवं पुरूष के लिए अलग अलग शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप तथा बुजुर्गों के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचने में नहीं हो कठिनाई– उमेश कुमार भारती

बिरौल/दरभंगा
अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में सोमवार को एसडीएम उमेश कुमार भारती ने लोकसभा निर्वाचन को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें पदाधिकारियों के साथ कुशेश्वरस्थान के दियारा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान बैठक से अनुपस्थित रहने वाले भवन निर्माण विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया है।एसडीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर खास कर महिलाओं,बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को मतदान करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए विशेष ध्यान देना है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को सभी बूथों पर महिला एवं पुरूष के लिए अलग अलग शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप तथा बुजुर्गों के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए सभी व्यवस्था, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व हरहाल में कर लेने का निर्देश दिया। एसडीएम ने अगले तीन दिनों में सुविधा विहीन बूथों का सूची अनुमंडल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त महिला मतदाताओं के सही पहचान के लिए सभी बूथों पर महिला कर्मी को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान में गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने में तेजी लाने को कहा। मौके पर बिरौल, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड बीडीओ सीओ,थानाध्यक्ष सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे।
आगामी लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर दो अनुमंडल की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च,असामाजिक तत्वों को दी गई चेतावनी, मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान करने का दिया गया संदेश।
हत्या के मामले मे फरार चल रहें 15-15हजार के इनामी पति -पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।