आगामी लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर दो अनुमंडल की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च,असामाजिक तत्वों को दी गई चेतावनी, मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान करने का दिया गया संदेश।
उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा
आगामी समस्तीपुर एवं दरभंगा लोक सभा चुनाव से पूर्व की तैयारी को लेकर जिला से लेकर अनुमंडल तक पुलिस प्रशासन संवेदनशील बनी हुई है। दरभंगा जिला अंतर्गत पड़ने वाले समस्तीपुर लोकसभा के कुशेश्वरस्थान एवं दरभंगा लोक सभा के
गौड़ाबौराम एवं बेनीपुर विधानसभा में चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सोमवार को ग्रामीण एसपी काव्या मिश्रा के नेतृत्व में बिरौल एवं बेनीपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बहेड़ा थाना परिसर से एसडीपीओ डॉ.कुमार सुमित एवं मनीष चन्द्र चौधरी के साथ सभी पुलिस अधिकारियों ने बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए समस्तीपुर लोकसभा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी संदेश दी गई ताकि कमजोर वर्ग के मतदाता निर्भिक होकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान कर सकें। इस दौरान ग्रामीण एसपी ने दोनों अनुमंडल के एसडीपीओ से क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति,आपराधिक गतिविधि की जानकारी ली। मौके पर बिरौल एवं बेनीपुर अनुमंडल के कई थाने की पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

