हत्या के मामले मे फरार चल रहें 15-15हजार के इनामी पति -पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा

हत्या के मामले मे लंबे समय से फरार चल रहे इनामी पति-पत्नी को दरभंगा पुलिस ने दबोच लिया है। पति -पत्नी दोनों पर पुलिस ने 15-15हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
गिरफ्तार नहीं होने की स्थिति मे पुलिस ने कुर्की जप्ती की कारवाई भी पूरी कर ली थी , बावजूद दोनों फरार चल रहे थे। पति-पत्नी पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही थी लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी । टेक्निकल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि पति मोहम्मद सबीर और पत्नी राहत आजमा उर्फ सहाना केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में छुपा हुआ है। गांव में छापामारी कर दोनों इनामी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि बहेड़ा थाना क्षेत्र के बाद खन्ना गांव में पति पत्नी ने मिलकर एक रिश्तेदार की हत्या की थी जिस मामले में दोनों फरार चल रहे थे। मिथिला क्षेत्र के आईजी के अनुशंसा पर इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।