मोबाइल रिकवरी टीम के सदस्यों ने बरामद किया 52मोबाईल ,नगर पुलिस अधीक्षक ने धारक को लौटाया ,एसएसपी ने किया मोबाइल रिकवरी टीम का गठन।
दरभंगा /
मोबाईल चोरी करने वाले उच्चके हो जाएं सावधान ,वरना आपके घर पुलिस बहूत जल्द पहुंच जाएगी।दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने चोरी या गुम हुये मोबाईल को बरामद करने के लिये मोबाईल रिकवरी टीम का गठन कर दिया।यह टीम तकनीकी अनुसंधान कर थाना के सहयोग से चोरी या गुम हुये मोबाईल को बरामद करेगी।
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों मे ऑपरेशन मुस्कान चल रहा है। इसी अभियान के तहत दरभंगा पुलिस भी लगातार काम कर रही है। आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिये एसएसपी के निर्देश पर लगातार टेक्निकल सेल की पुलिस काम रही है और चोरी हुये या गुम हुये मोबाईल को भी बरामद कर रही है। इसी क्रम मे दरभंगा पुलिस ने 52मोबाईल को बरामद किया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने मोबाईल धारक की पहंचान कर सोमवार को अपने कार्यालय बुलाया और चोरी गई मोबाईल को धारक के हाथ मे दे दिया। मोबाईल के मिलते ही धारक के चेहरे पर खुशी आ गई।
इस अभियान के तहत कई थानों मे सेंकड़ों आवेदन है। इस आवेदन के आलोक मे एसएसपी के निर्देश पर टेक्निकल सेल की पुलिस काम करती है और मोबाईल को बरामद भी करती है।सरकार का मानना है कि ऐसा करने से आमजन का विश्वास पुलिस पर होगा, पुलिस और जनता का भरोसा बेहतर पुलिसिंग करने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
