वाहन चेकिंग के दौरान लहेरियासराय पुलिस की बड़ी उपलब्धि ,एक देशी पिस्टल ,चार गोली ,एक मेग्जीन ,एक मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर गिरफ्तार।

दरभंगा /

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये पुलिस और सीआईएसएफ द्वारा किये जा रहें सघन वाहन चेकिंग के दौरान दरभंगा पुलिस को लगातार बड़ी उपलब्धि मिल रही है।
इसी कड़ी मे लहेरियासराय थाना पुलिस की पुलिस को बीती रात बड़ी उपलब्धि मिली है। लहेरियासराय थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक देशी पिस्टल ,चार गोली ,एक मोटरसाइकिल समेत दो शातिर को गिरफ्तार किया है।
इस बाबत लहेरियासराय थाने पर प्रेस वार्ता आयोजित कर सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा को देखते हुये थाना की पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा पंडासराय गुमटी पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल (BRO16AL-6468)पर सवार दो युवक ने पुलिस को देखते ही  भागने लगा । लेकिन वाहन चेकिंग कर रहें पुलिसकर्मियों ने भाग रहें युवकों को खदेड़कर  पकड़ लिया । पकड़ाये युवकों की तालाशी ली गयी तो एक युवक के पास से सेल्फ़ लोडेड एक  पिस्टल,मेग्जीन एवं दो गोली के अलावे एक मोटरसाइकिल (BRO16AL-6468)पुलिस ने बरामद किया वहीं दूसरे युवक के पास से भी पुलिस ने दो गोली बरामद किया है।
इस घटना मे पकड़े गये युवक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझोल शाहपुर निवासी शिव नारायण दास के पुत्र राजकरण उर्फ सुरेश पासवान एवं लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मुहल्ला निवासी युगल दास के पुत्र अमलेश कुमार का नाम शामिल है।
एसडीपीओ ने कहा कि इन सभी के विरुद्ध पूर्व मे मामले दर्ज है। सभी का आपराधिक इतिहास निकाला जा रहा है।
इधर लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि एसएसपी के निर्देश के आलोक मे शत प्रतिशत थाना पुलिस द्वारा कारवाई किया जा रहा है इसी का परिणाम है कि थाना पुलिस द्वारा उपलब्धि हो रही है।उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करते हुये आगे की कारवाई की जा रही है।
इस दौरान प्रपुअनि रतन कुमार के अलावे कई पुलिसकर्मी एवं सीआईएसएफ के जवान थे।