प्रदेश किसान मोर्चा का ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’का हुआ समापन,दरभंगा के सासंद गोपाल जी ठाकुर ने झंडा दिखा कर रैली को किया रवाना,पिछले एक माह से जारी यात्रा का सफलता पूर्वक हुआ समापन।
प्रदेश किसान मोर्चा का ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’का हुआ समापन,दरभंगा के सासंद गोपाल जी ठाकुर ने झंडा दिखा कर रैली को किया रवाना,पिछले एक माह से जारी यात्रा का सफलता पूर्वक हुआ समापन।
प्रदेश किसान मोर्चा का ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’का हुआ समापन,दरभंगा के सासंद गोपाल जी ठाकुर ने झंडा दिखा कर रैली को किया रवाना,पिछले एक माह से जारी यात्रा का सफलता पूर्वक हुआ समापन।
बेनीपुर/दरभंगा
रविवार को ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन पर दरभंगा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह पप्पु जी के अगुवाई में बेनीपुर के बाबा नागार्जुन कर्पुरी स्टेडियम से एक विशाल ट्रेक्टर रैली निकाली गई। इसमें प्रदेश के कई गण्यमान् व जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों की संख्या में आसपास के क्षेत्रों से किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया।जो अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्ग से गुजरते हुए गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के शिवनगरघाट स्थित उच्च विद्यालय में निकट पहुंच कर रैली का समापन नुक्कड़ सभा के साथ सफलता पूर्वक हो गया।रैली में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर उर्फ नुनु ठाकुर, लोकसभा प्रभारी प्रफुल ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी यादव, जिला महामंत्री मुनीन्द्र यादव,अश्वनी सारंगी, राधेश्याम झा, शिवशंकर मिश्र, हीरालाल यादव,हीरालाल कामती सहित दरभंगा जिला किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी भाग लिया। गौरतलब हो कि फरवरी से भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ अभियान शुरू किया गया था, लगातार एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा में कृषि के विकास कार्यों की जानकारी सहित समस्याएं, आकांक्षाएं व किसानों के हितों के मद्देनजर किया गया था। बिहार बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर उर्फ नुनु ने हमारे सहयोगी व समाजसेवी ईं आर के जायसवाल से बातचीत में सामूहिक रूप से बताया कि यह किसानों के हितों के उद्देश्य से चलाई गई यात्रा प्रदेश में नया इतिहास स्थापित किया है, साथ ही देश व प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी संदेश है।इसके साथ ही सभी संगठित होकर अभियान में शामिल होकर प्रदेश के किसानों कि हौसला के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सफलता हासिल किया है। साथ उन्होंने इस अभियान यात्रा को सफल बनाने में सभी सहभागीयों के प्रति आभार व्यक्त किया।
खैनी खाने के चक्कर मे निलंबित हो गये एएसआई एवं गार्ड ,एसएसपी के इस कारवाई से जिले के पुलिसकर्मियों को मिला संदेश ,कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी यही कारवाई।
वाहन चेकिंग के दौरान लहेरियासराय पुलिस की बड़ी उपलब्धि ,एक देशी पिस्टल ,चार गोली ,एक मेग्जीन ,एक मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर गिरफ्तार।