पिकअप -ट्रक मे जोरदार टक्कर ,खाई मे गिरने से ट्रक मे लगी आग।चालक की मौत ,खलासी का डीएमसीएच मे चल रहा इलाज।

दरभंगा/

सदर थाना अंतर्गत भालपट्टी ओपी से कुछ दूरी पर दो वाहनों की टक्कर से भीषण हादसा हो गया।ट्रक सड़क से नीचे पलटी और अचानक उसमें आग लग गयी।उसमें सवार चालक व खलासी मे एक की मौत हो गई वहीं दूसरे का इलाज डीएमसीएच मे चल रहा है जिसकी हालत गंभीर हो गई है।इस बाबत एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि भालपट्टी ओपी के निकट डीजे की पीक अप गाड़ी और ट्रक मे जोरदार टक्कर हुई है जिसमें ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गयी है। जिस कारण एक की मौत मौके पर ही हो गई।

बताया जाता है कि खलासी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं चालक की मौत हो गई है।

रविवार के दिन करीब 2 बजे डीजे वाला पिकअप का चक्का पंचर हो गया था जिसे पुल पर टायर बदल रहा था इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे ट्रक पुल के नीचे गिर गया और आग लग गयी ।

आग के कारण ड्राइवर को ट्रक से निकलने का मौका नहीं मिला। आग की चपेट में आने से ड्राइवर पूरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी वहां पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। ट्रक पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लगा हुआ था। बताया जाता है कि मधुबनी की तरफ से डीजे लगा पिकअप दरभंगा की तरफ आ रही थी जहां चक्का पंचर होने के बाद टायर बदल रहा था। पिकअप में धक्का लगने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और देखते ही देखते उसमें आग लग गयी । आग लगने से ट्रक चालक की मौत जिंदा जलकर हो गई। ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के फारुकाबाद जिले के महंदाबाद का रहने वाला बताया जाता है वहीं खलासी उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के टिकानगाड़ा थाना क्षेत्र के छिपरामू गांव के रहने वाले रंजीत कुमार के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक खलासी की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पिकअप और ट्रक के टक्कर में जलने से मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।