खैनी खाने के चक्कर मे निलंबित हो गये एएसआई एवं गार्ड ,एसएसपी के इस कारवाई से जिले के पुलिसकर्मियों को मिला संदेश ,कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी यही कारवाई।
दरभंगा /
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बहादुरपुर थाना के एएसआई सरयुग प्रसाद को निलंबित कर दिया है यही नहीं गार्ड अनिल कुमार को तीन माह के लिये सभी काम से वंचित कर दिया है।
एसएसपी श्री रेड्डी के इस कारवाई के बाद जिला के सभी पुलिसकर्मियों के लिये एक संदेश भी है। संदेश यही कि आप पुलिसिया कार्यशैली मे कोई भी कोताही बरतते है तो आप पर कारवाई होना तय है ?बेहतर तरीके से काम करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी पुरस्कृत करते है।
बहादुरपुर थाना की पुलिस का एक वाकिया शनिवार को
सामने आया। बहादुरपुर थाना से एक कैदी को एएसआई सरयू प्रसाद सिंह लेकर कोर्ट मे उपस्थापित करने जा रहें थे। कुछ देर पहले ओंठ मे रखें खैनी को फेंक चुके थे लेकिन समाहरणालय पहुंचते ही उन्हें ऐसी तलब जगी कि खैनी खाने के लिये एसएसपी कार्यालय और समाहरणालय के बीच उन्होंने ले जा रहें कैदी को हथकड़ी समेत रस्सी उसके हाथ मे दिया और खैनी को चुनाने लगे। करीब तीन मिनट तक यह सिलसिला चलता रहा।खैनी चुनाकर ओंठ मे डाला फिर वहां से आगे बढ़े।
गलीमत रही कि वह कैदी वहां हथकड़ी के साथ रस्सी लेकर खड़ा रहा वरना शातिर कैदी वहां से भाग जाता ,और पूरे शहर मे फिर हाय तौबा मच जाता और एएसआई निलंबित भी होते और विभागीय कारवाई भी हो जाती।
यह खबर दस्तक 7ने प्रमुखता से छापा और कुछ घंटे बाद ही पता चला कि एसएसपी श्री रेड्डी ने एसएसआई समेत गार्ड पर कारवाई कर दिया।
