भाजपा सरकार किसान,मजदूर,युवा,महिला विरोधी है, आमजन हैं इससे त्रस्त, INDIA गठबंधन ने लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा पर साधा निशाना।

उत्तम सेनगुप्त/दरभंगा

अनुमंडल मुख्यालय परिसर में INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक शनिवार को वरिष्ठ माकपा नेता रघुनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में बूथ स्तरीय कमिटी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अनुमंडल स्तरीय 17 सदस्यों की समिति का गठन किया गया।उपस्थित वक्ताओं ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार किसान,मजदूर,युवा ,महिला विरोधी सरकार है आमजन इससे त्रस्त है। भ्रष्ट,बलात्कारियों को टिकट देकर सम्मानित किया जा रहा है।उपस्थित कार्यकर्ताओं की ओर से अनुमंडल अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालय में जारी व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की गई साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। जिसे कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से पारित किया।
बैठक में राजद के पूर्व प्रत्यासी कुशेश्वरस्थान विधानसभा गणेश भारती,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी,कांग्रेस नेता अच्युतानंद ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार साहू,माले नेता मनोज यादव, कम्युनिस्ट नेता रामनुज यादव, सज्जन राय,राजेश यादव,कैलाश यादव,नुरुल होदा, बैद्यनाथ यादव,पूर्व प्रमुख राम चरित्र राम, गौड़ाबौराम राजद अध्यक्ष अजय यादव,शिव कुमार यादव, दीपक यादव, पुस्पकर्ण शर्मा,रामनाथ यादव, दुखनी देवी, हसनीन खां सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।