दोनार गुमटी के बगल के गड्ढे से पुलिस ने किया 28वर्षीय युवक की लाश बरामद ,परिजनों ने लगाया लहेरियासराय थाना पर कारवाई नहीं करने का आरोप ?
दरभंगा /संजय कुमार राय
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भठियारीसराय मुहल्ले से पांच दिनों पहले गायब 28वर्षीय युवक की लाश पुलिस ने दोनार गुमटी के बगल के एक गड्ढे से बरामद किया है। सुबह के आठ -साढ़े आठ बजे वहां से गुजर रहें लोंगों को ने जब लाश को गड्ढे मे उफ़नाते देखा तो लोंगों की भीड़ जुट गई। लाश की पहचान की गई तो वह भठियारी सराय मुहल्ले के अर्जुन मंडल के पुत्र विक्की (28वर्ष )के रूप मे हुई है। स्थानीय लोंगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाने की पुलिस एवं डायल 112की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुये लाश को पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेंज दिया है।मृतक के परिजनों का रों रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का आरोप है कि उसका पुत्र विक्की मंगलवार की शाम से गायब है। परिजनों का आरोप है कि इस बात को लेकर लहेरियासराय थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये गये थे लेकिन थाने की पुलिस ने उनके आवेदन पर कोई कारवाई नहीं की और ना ही उस आवेदन को रखकर जांच किया। परिजनों का आरोप है कि अगर लहेरियासराय थाने की पुलिस छानबीन मे जुट जाती तो शायद उनके बेटे की लाश उस गड्ढे मे नहीं मिलती।
वहीं एसआई संजय कुमार सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नशे के कारण उसकी मृत्यु हुई है।
परिजनों का कहना है कि उसका किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे मे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

