राज्य में एनडीए की सरकार बनते ही गरीब नागरिकों के मान सम्मान और अधिकारों पर हो रहा है हमला,
वर्दी के आर में गुंडा गर्दी करने नही दिया जायेगा– मनोज यादव।

बिरौल /दरभंगा
भाकपा माले एरिया सचिव मनोज यादव ने प्रेस व्यान जारी करते हुए कहा की भाजपा जदयू की सरकार बनते ही गरीब ,दलित और न्याय पसंद नागरिकों के मान सम्मान और अधिकारों पर हमला तेज हो गया।गरीब,दलित और न्याय पसंद नागरिकों के सम्मान के रक्षा के लिए प्रतिबद्ध भाकपा माले पुलिस के इस व्यवहार के खिलाफ पीड़ित परिवार और पाली नगर पंचायत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करवाते हुए न्याय मिलने तक साथ रहने के लिए संकल्पित है।श्री यादव ने कहा की 21 फरवरी 2024 को आवेदन देने के बाद भी एफआईआर नही होना,लगमा कांड संख्या 49/24 के अभियुक्त को गिरफ्तार करने और पीड़िता को सुरक्षा देने के मांग पर घनश्यामपुर थाना पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा जिसका लिखित सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल को दिया गया है।