वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक मे कई थाना की पुलिस कर रही है शराब की बरामदगी ,बेंक ,पेट्रोल पंप ,ज्वेलरी के दुकानों पर भी पुलिस की पैनी नजर।

दरभंगा /संजय कुमार राय
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना की पुलिस द्वारा निरंतर कारवाई जारी है। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये रखने हेतु दरभंगा पुलिस एवं सीआईएसएफ बलों के द्वारा जगह -जगह वाहन चेकिंग की जा रही है वहीं बेंक ,पेट्रोल पंप ,ज्वेलरी दुकानों एवं अन्य जगहों पर निरंतर अभियान जारी है।
अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान के तहत कमतौल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टेकटार गांव पहुंचकर छानबीन शुरू की तो जमीन के नीचे चोरी से दबाकर रखा गया 80लीटर चुलाइ शराब बरामद कर उसे नष्ट किया गया। इस दौरान कमतौल पुलिस के साथ cisf की टीम भी साथ थी।
इधर गुप्त सूचना के आधार पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने कटहलबाड़ी पुल के नीचे से 300ml का 300बोतल का करीब 90लीटर देशी शराब पुलिस ने बरामद की। थानाध्यक्ष द्वारा इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।