देश भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन त्योहार। शिवालयों में भक्तों ने किया जलाभिषेक,कड़ी सुरक्षा के बीच कांवरिया पहुंचे विभिन्न शिव मंदिर।

बिरौल/दरभंगा
अलीनगर प्रखंड के लक्ष्मीपुर मनहर के उग्नेश्वरनाथ महादेव मंदिर में हजारों की तादाद में कांवरियों ने सिमरिया से जल बोझकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ भी कावड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि आज का दिन हिन्दुओं के लिए बहुत ही पवित्र दिन है।लोग सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप जैसे विशेष पूजा-पाठ करते हैं। जहां-जहां शिव मंदिर हैं वहां काफी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।लोग देवों के देव महादेव को जल, धतूरा, बेलपत्र और फूल से अर्पित कर पूजा कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान शिव का दर्शन, पूजन व जलभिषेक करने के लिए कावड़िया का जत्था सुबह से ही बाबा उग्नेश्वर नाथ धाम पहुंचने लगे है। कांवरिया सुरक्षा के लिए जगह जगह पुलिस बल का पुख्ता इंतजाम किया गया। जिसमें बीडीओ, सीओ एवं थानेदार भी निगरानी टीम का हिस्सा रहें। शुक्रवार की सुबह से ही कावड़ियों का समूह कतार में खड़ा होकर मंदिर का मुख्य दरवाजा खोलने का इंतजार कर रहे थे और बोल बम व हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे थे, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य लाल मुखिया, मांगण मुखिया, सुकल मुखिया, उत्तम मुखिया, गणेश मुखिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
कुशेश्वरस्थान के एसएच 56 से दर्जनों गांवों को जोड़ने के लिए गोलमाडीह व गोलमा के बीच कमला नदी के फोरि में पुल बनाने की हो रही है मांग, जनप्रतिनिधियों के अनदेखी से हजारों आबादी को नहीं मिल रहा है मुख्य सड़क का लाभ।
भारत की बेटियां किसी भी क्षेत्र मे पुरुषों से नहीं है कम ,दे रही है महिला सशक्तिकरण की मिशाल।कोई फ़ाईटर प्लेन उड़ा रही है तो कोई सीमा पर दुश्मनों को खदेड़ रही।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई संगठनों ने मनाया महिला दिवस ,