कुशेश्वरस्थान के एसएच 56 से दर्जनों गांवों को जोड़ने के लिए गोलमाडीह व गोलमा के बीच कमला नदी के फोरि में पुल बनाने की हो रही है मांग, जनप्रतिनिधियों के अनदेखी से हजारों आबादी को नहीं मिल रहा है मुख्य सड़क का लाभ।

बिरौल/दरभंगा
समाजसेवी त्रिभुवन कुमार एक दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय से कुशेश्वरस्थान पहुंचे।उन्होंने कई गांवों का भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा हमारा जन्मभूमि है। यहां की हर समस्याओं को लगातार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के सम्क्ष रखने का काम किया हुं। इसी कड़ी में कुशेश्वरस्थान पूर्वी क्षेत्र के तिलकेश्वर पंचायत अंतर्गत गोलमा गांव में एस एच 56 से संबंधित समस्याओं से रू व रू होने के बाद स्थानीय लोगों की बातों को सुना,वर्तमान समय में यहां की स्थिति अति महत्वपूर्ण और संवेदनशील है।जिस पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ध्यान आकर्षित करना जरूरी है। समाज सेवी ने कहा कि आम जनमानसों एवं पत्रों के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक व दरभंगा जिला अधिकारी से अनुरोध करना चाहते हैं। उक्त स्थान पर पुल निर्माण करवा कर यहां की समस्या को दूर कराने में सहयोग करें जो अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि गोलमा और गोलमाडीह के बीच लगभग 200 मीटर का पुल सहित अप्रोच बन जाता है तो गोलमा,गोलमा डीह एवं बुढ़िया सुकराती, फुलवरिया,धनोजा,सुखासन,धर्मपुर,आदर्श नगर, लक्ष्मीनिया नया टोला शहीद गांव के लगभग 10 हजार से अधिक आबादी को सीधे एस एच 56 सड़क संपर्क में जुड़ जाएंगें। दोनो क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने के अलावा आम लोगों को अन्य कार्य के लिए प्रखंड से जिला मुख्यालय तक यात्रा करना आसान हो जायेगा।लेकिन जनप्रतिनिधियों को गोलमा गांव याद नहीं आ रहा है।ऐसा लगता है कि उनके मैप से यह क्षेत्र और आबादी ओझल हो चुका है।भ्रमण के दौरान विकास कुमार,विजय कुमार,मिथिलेश कुमार, सुंदर कुमार,मुरारी पासवान,चंद कुमार,जय भारत कुमार, राजा कुमार,रोहित कुमार,रामानंद कुमार, श्यामल कुमार,रामबाबू कुमार सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे।
कई थाना के लेखक और मेनेजर को एसएसपी ने दिया पुलिस केन्द्र मे योगदान का निर्देश ,अब थानों मे फिर से दिखेंगे नये लेखक और थाना मेनेजर।
देश भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन त्योहार। शिवालयों में भक्तों ने किया जलाभिषेक,कड़ी सुरक्षा के बीच कांवरिया पहुंचे विभिन्न शिव मंदिर।