कई थाना के लेखक और मेनेजर को एसएसपी ने दिया पुलिस केन्द्र मे योगदान का निर्देश ,अब थानों मे फिर से दिखेंगे नये लेखक और थाना मेनेजर।
दरभंगा /संजय कुमार राय
एसएसपी ने विभिन्न थाना के तकरीबन 70सिपाहियों को 24घंटे के भीतर पुलिस केन्द्र मे योगदान देने का आदेश दे दिया है।ये सभी सिपाही थाना के लेखक और मेनेजर पद पर आसीन थे। यह आदेश उन्होंने 6मार्च को ही दे दिया था।
जिला के सभी लेखक और मैनेजर कार्य क्षमता रखते थे और कुशल थे। ऐसे मे एक साथ सभी को हटाना पुलिस केन्द्र मे चर्चा का विषय है।
आगामी लोकसभा को देखते हुये अगर सभी लेखक और मेनेजर को पुलिस केन्द्र मे पदस्थापित किया गया है तो निश्चित रूप से आगामी लोकसभा मे थाना कार्य प्रभावित होगा और थानेदार को नये लेखक या मेनेजर से थाना का बेहतर कार्य कराना मुश्किल होगा।
नये नये जीतने भी सिपाही है उन्हें इस पद को बेहतर रूप से संचालन करने मे दो -तीन माह सीखने मे लग जाएंगे। एएसआई रेंक के पदाधिकारियों को भी इस कार्य मे लगाया जाता है तो उनके साथ भी कमोबेस यही समस्या होगी। थाना के जानकार लेखक और मेनेजर को उस वक्त हटाया गया है जब सामने लोक सभा चुनाव है। अगर इन सभी के बदलने से थाना के कामकाजों मे बदलाव होता है तो एसडीपीओ ,एसपी ,एसएसपी कार्यालय मे जमे कई सिपाही को भी वहां से हटा देना चाहिये ताकि पारदर्शिता बनी रहें ?
जिले मे कई जगहों और पुलिस केंद्रों मे बस यही चर्चा है कि दरभंगा जिले मे बेहतर पुलिसिंग के लिये सिर्फ स्थानांतरण और पदस्थापन किये जा रहें है लेकिन यह कितना कारगर होगा ,वक्त के साथ ही सब कुछ पता चलेगा। हाँ इतना जरूर है कि चुनाव के दौरान कोई भी गड़बड़ी हुई तो सारा बोझ एसएसपी को ही ढोना पड़ेगा।
