महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिरों पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था ,सादे लिबास मे भी पुलिस कर रही है निगरानी।जेल से छूटे अपराधियों पर भी पुलिस की नजर।
महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिरों पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था ,सादे लिबास मे भी पुलिस कर रही है निगरानी।जेल से छूटे अपराधियों पर भी पुलिस की नजर।
महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिरों पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था ,सादे लिबास मे भी पुलिस कर रही है निगरानी।जेल से छूटे अपराधियों पर भी पुलिस की नजर।
दरभंगा /संजय कुमार
पुलिसिंग को धारदार बनाने के लिये दिन रात एसएसपी प्रयासरत है। इसी क्रम मे जिले की ट्रेफिक व्यवस्था को चुस्त -दुरुस्त करने के प्रयास मे एसएसपी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही है। कई थानेदार अब शराब कारोबार से जुड़े कारोबारियो के पकड़ने का प्रयास कर रही है वहीं न्यायालय से जारी वारंट को भी पुलिस तामिला करा रही है। वहीं एसएसपी ने महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर कई पुलिस पदाधिकारियों को लाठीपार्टी के साथ तैनाती कर दिया है। यही नहीं कई महिला पुलिस पदाधिकारी को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान सादे लिबास मे डयूटी पर लगा दिया है ताकि कोई भी उच्चके किसी घटना को अंजाम नहीं दे दे। एसएसपी ने सभी थानों को पर्याप्त बल दे दिया है।
यही नहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी खुद भी दिन और रात लगातार इस प्रयास मे है कि बेहतर पुलिसिंग कैसे की जा सकती है। इसके लिये बार बार जनता से आवाहन भी कर रहें है। उन्होंने यहां तक जनता से कहा है कि कोई पुलिसकर्मी अगर घुस की मांग करें तो उनके मोबाईल पर तुरंत एक मेसेज छोड़ दे।
इसी दिनचर्या मे वें प्रत्येक दिन जनता से रूबरू होते है और उनकी समस्याओं को भी सुनते है यही नहीं संबंधित पुलिस पदाधिकारी को फोन भी करते है ताकि आम जनता को न्याय मिल सके। जनशिकायत सुनने के बाद
गुरुवार को अचानक लहेरियासराय थाना मे औचक निरीक्षक करने पहुंच गये। वहां उन्होंने प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की। इसके अलावे CCTNSथाना सिरिस्ता से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। एसएसपी ने आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुये वारंट के निष्पादन एवं गिरफ्तारी मे तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित कांडों के निष्पादन मे देर ना करें उसका निष्पादन शीघ्र करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि पेट्रोलिंग के समय निरंतर वाहन ,बेंक ,पेट्रोल पंप एवं csp आदि का जांच करते रहें।
वहीं दूसरी और नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय कक्ष मे क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया था इस दौरान सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुये थे। उन्होंने शांतिपूर्ण माहोल मे महाशिवरात्रि पर्व संपन्न कराने हेतु कई निर्देश दिये। आगामी लोक सभा को देखते हुये वारंट ,कुर्की ,आर्म्स सत्यापन ,CCA3,107,110सीआरपीसी एवं बॉन्ड डाउन की कारवाई करने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिया। बैठक के दौरान उन्होंने कांड के निष्पादन से संबंधित गिरफ्तारी एवं जेल से छूटे अपराधियों पर भी पैनी निगाह रखने का निर्देश उपस्थित थानाध्यक्ष को दिया ॥
पुलिस लाइन के तात्कालीन रक्षित अवर निरीक्षक(1) के कारनामों के कई परत ,बहादुरपुर थाना के पूर्व के थानाध्यक्ष को पुअनि से उच्चतर प्रभार दिलाने मे इनकी भूमिका अहम ,अंकों के खेल मे है माहिर।
कई थाना के लेखक और मेनेजर को एसएसपी ने दिया पुलिस केन्द्र मे योगदान का निर्देश ,अब थानों मे फिर से दिखेंगे नये लेखक और थाना मेनेजर।