विवाहिता ने मायके में की आत्महत्या,पांच माह से ससुराल छोड़ मायके में रहती थी मृतका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा डीएमसीएच।

बिरौल/दरभंगा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के अगैरेडी गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी आरती कुमारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बिरौल थाना के अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि मृतका अगैरेडी गांव के मंगनु तांती का 19 वर्षीया पुत्री रीना कुमारी है। बताया जाता है कि गांव के एक कार्यक्रम से वापस लौटने के बाद मोबाईल पर पति के साथ बात होने के बाद वह गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पति रोजी रोजगार करने के लिए मुम्बई गया हुआ है जिस कारण रीना लगभग पांच माह से अपने मायके में रहती है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।