दरभंगा जिला के अलग अलग थानों की बड़ी कारवाई ,लहेरियासराय पुलिस ने पांच शराबी को पकड़ा वहीं बहादुरपुर की पुलिस ने एक कार समेत 155लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को धर दबोचा।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा लगातार कारवाई जारी है। लहेरियासराय थाना की पुलिस ने जहां पांच नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। वहीं बहादुरपुर थाने की पुलिस ने एक कार के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से करीब 155लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।

शराब की बरामदगी को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई कर रही है।
इधर चुनाव के मद्देनजर सीआईएसएफ के साथ विभिन्न थानों की पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। शहरी क्षेत्रों मे भी इन बलों द्वारा यातायात व्यवस्था के सुधार को लेकर पुलिस का प्रयास जारी है ॥

बहादुरपुर पुलिस ने जिन दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है वह दोनों भाई है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिला के पूसा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र दीप ज्योति कुमार एवं सूरज कुमार है