महाशिवरात्रि पर्व के दौरान दो दिनों तक चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर ,सादे लिबास मे भी गश्त करेंगे महिला -पुरुष पुलिसकर्मी ,लहेरियासराय थाने पर शांति समिति की बैठक संपन्न।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहोल मे मनाये जानें को लेकर लहेरियासराय थाना पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व मे शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
बेठक के दौरान पर्व को शांतिपूर्ण माहौल मे मनाये जानें को लेकर उपस्थित वार्ड पार्षद एवं शांति समिति के सदस्यों से होनेवाली समस्याओं को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया गया।
इस दौरान थाना क्षेत्र मे पड़ने वाली शिव मंदिरों के बाबत थानाध्यक्ष ने विस्तृत  जानकारी ली।

थानाध्यक्ष ने कहा कि विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनायें रखने के लिये सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले सभी जगहों की जानकारी आवश्यक है। थानाध्यक्ष को शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि दो तीन जुलूस ऐसे है जो बहादुरपुर थाना क्षेत्र से लहेरियासराय आते है। यही नहीं ऐसे ऐसे मंदिरों को भी चिन्हित किया गया है जहां गँजेड़ी ,या अन्य नशा पान करने वाले मजमा लगाते है।
यही नहीं कई सदस्यों ने के एम टेंक स्थित शिव मंदिर एवं अन्य मंदिरों को चिन्हित किया है जहां गले मे पहने चेन को लूटकर महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर भाग जाती है। थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे भीड़ भार वाले मंदिरों पर महिला पुलिस बल के अलावे पुलिस बल भी तेनात तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि फोर्स की कमी नहीं है चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि दो संदिग्ध महिला को पुलिस हिरासत मे लिया है  है जिससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्व से पूर्व भी संदिग्ध लोंगों पर पुलिस नजर रख रही है। दारूभट्टी चौक पर सड़क किनारे शिव की प्रतिमा को लेकर भी उन्होंने चाक चौबंद रहने की बात उन्होंने कहीं।उन्होंने कहा कि वर्दी के अलावे पर्याप्त मात्रा मे सादे लिबास मे भी पुलिस गश्त करेगी और मनचले को सबक सिखाएगी।

बेठक के दौरान श्याम किशोर प्रधान ,अशोक नायक ,मुन्ना खां समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।