कोर्डवर्ड के सहारे शराब का होम डिलीवरी करने वाला पति -पत्नी गिरफ्तार।

दरभंगा /

शराब माफियाओं के शातिराना अंदाज भी अजब गजब है।पति -पत्नी के द्वारा चोवअन्नि ,अठन्नी ,और रुपया जैसे कॉर्डवर्ड से शराब की होम डिलीवरी करते थे वो भी लक्जरी कार से।मामला मुजफ्फरपुर जिले का है।

गिरफ्तार पति -पत्नी की पहचान सन्नी सिंह और जिया सिंह के रूप मे की गई है। पुलिस ने दोनों को मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मदनानी गली से गिरफ्तार की गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पति पत्नी शराब के कारोबार मे लिप्त है और यह शराब कोर्डवर्ड से मिलता है।
पुलिस ने ग्राहक बनकर बातचीत की और शराब को मंगाया। फिर क्या था पुलिस की पूरी टीम पति पत्नी को पकड़ने के लिये जाल बिछाया और निर्धारित जगह पर पहुंच गई। कार को आते देख पुलिस ने नजदीक आते ही चारों तरफ से घेर लिया और महंगी शराब की बोतल के साथ दोनों को पकड़ लिया कार जब्त करते हुये पुलिस दोनों को थाने आई।
मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा पुलिस ने बताया कि पति पत्नी काफी दिनों से शराब के होम डिलीवरी मे संलिप्त था। पुलिस का कहना है कि शराब बेचने के लिये इन लोंगों ने कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे। एक रुपया का मतलब पूरा बोतल बड़ा ,अठन्नी का मतलब आधा बोतल और चोउवन्नि का मतलब क्वाटर बोतल था। पुलिस ने इसी कोर्डवर्ड का इस्तेमाल कर पहले ग्राहक बना फिर मौके से दोनों को गिरफ्तार किया।