शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला आया सामने, पीड़िता ने न्यायालय पहुंच कर न्याय की लगाई गुहार।

बिरौल /दरभंगा
अनुमंडल अंतर्गत घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने 24 वर्षीय कुमारी लड़की के साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती कर दिये जाने का मामला सामने आया है।इसको लेकर पीड़िता ने व्यवहार न्यायालय बिरौल में परिवाद याचिका दायर करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। सूत्रों के अनुसार दर्ज याचिका के आलोक में न्यायालय ने दोषी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश घनश्यामपुर पुलिस को दिया है। याचिका में पीड़िता ने आरोप लगायी है कि पिछले वर्ष एक कार्यक्रम के मौके पर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव के बाल कृष्ण झा से परिचय हुई थी।इस दौरान हम दोनों के बीच प्रेम हो गया। बालकृष्ण झा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। जिससे मैं गर्भवती हो गयी।बीते माह 24 फरवरी को उसके पिता शम्भूनाथ झा ने शादी कराये जाने की बात कह कर मुझे कोलकाता ले गये।उसके दो दिन बाद पुनः 26 फरवरी को शादी करने की बात कहकर झंझारपुर ले आये। जहां पहुंचने पर करीब 8 बजे रात्री में एक कमरे में छोड़ कर,मेरा जेवरात लेकर फरार हो गया। इसके बाद मैं अपने परिजन को आपबीती सुनाई। इधर अजीत कुमार थानाध्यक्ष घनश्यामपुर ने बताया कि न्यायालय से आदेश मिलते ही दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जायेगी।