बिजली विभाग वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बीते शनिवार को कमतौल के जेई मो. वकील आलम अंसारी के नेतृत्व में गठित छापेमार दल ने क्षेत्र के खजूरवारा गांव निवासी द्रव लाल यादव एवं जहांगीरटोल निवासी साजदा खातून के आवासीय परिसर में बिजली की चोरी करते पाया। दोनों के विरूद्ध जेई ने कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि दोनों की बिजली पूर्व में ही बकाया बिल का भुगतान नहीं करने के कारण काट दी गई थी। फिर भी दोनों बिजली की चोरी कर रहे थे।
