निर्माणाधीन पुल पर बोर्ड नहीं लगने से लोहे से लदा ट्रक कमला नदी मे पलटा।ड्राईवर और खलासी बाल -बाल बचे।
दरभंगा /उत्तमसेन गुप्ता
बिरौल थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन सपहा पुल के निकट ठेकेदार की गलती के कारण लोहे से लदा एक ट्रक पुल तोड़कर नदी मे गिर गया,हालांकि ड्राईवर और खलासी इस घटना मे बाल बाल बच गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह तीन -चार बजे के बीच का है। सपहा पुल का निर्माण हो रहा है इस कारण पुल के संवेदक द्वारा डाईवर्शन बनाया गया है। लेकिन संवेदक द्वारा उक्त निर्माणाधीन पुल पर कोई बोर्ड नहीं लगाया है। बोर्ड नहीं रहने के कारण डाईवर्शन मे गाड़ी उतरते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और कमला नदी मे पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक पर लोहा लदा हुआ था जो आरा जिला से आ रहा था।
घायल ट्रक चालक संतोष ने कहा कि ठेकेदार के द्वारा बोर्ड नहीं लगाने के कारण यह दुर्घटना घटी है। संतोष ने कहा कि अगर पहले से बोर्ड लगा रहता तो यह घटना नहीं घटती।
स्थानीय अस्पताल मे चोट लगने के कारण ड्राईवर का इलाज चल रहा है।

