14पुलिस पदाधिकारियों को एसएसपी ने विभिन्न थानों मे किया पदस्थापित।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने दस पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस केन्द्र से विभिन्न थानों मे तैनात किया है। यें सभी तात्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।
इसमें पुअनि सावित्री कुमारी एवं पुअनि राजीव रजक को पुलिस केन्द्र से महिला थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि गजेन्द्र कुमार यादव को पुलिस केन्द्र से लहेरियासराय
विधि व्यवस्था ,पुअनि सरोज कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र से केवटी थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि गोविन्द सिंह एवं पुअनि सूर्यदेव पासवान पुलिस केन्द्र से लहेरियासराय थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि मनोज कुमार मंडल एवं पुअनि भोला प्रसाद चौरसिया को पुलिस केन्द्र से सदर थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि कपिल अहमद को पुलिस केन्द्र से चुनाव कोषांग व.पु.अ कार्यालय ,पुअनि अरुण कुमार को पुलिस केंद्र से सदर थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि सुरेन्द्र कुमार अरुण,पुअनि भोला कुमार सिंह एवं नरेंद्र कुमार अरुण को पुलिस केन्द्र से विश्वविद्यालय थाना अनुसंधान इकाई एवं पुअनि अब्बुजर हुसैन अंसारी को पुलिस केन्द्र से बहादुरपुर थाना अनुसंधान इकाई मे पदस्थापित किया गया है।