बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर एसएसपी समेत जिला के कई पुलिस पदाधिकारियों ने किया श्रमदान ,साफ सफाई के साथ किया वृक्षारोपण।

दरभंगा /

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर शनिवार को एसएसपी समेत जिला के डीएसपी ,थानेदार द्वारा श्रमदान ,साफ सफाई एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने पुलिस केन्द्र पहुंचकर वृक्षारोपण किया ,वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने श्रमदान भी दिया इस दौरान साफ सफाई करते हुये एसएसपी ने खुद खाई खोदकर वृक्षारोपण किया ,यही नहीं पुलिस केन्द्र के डीएसपी सुधीर कुमार ,इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ,मेजर सार्जेंट स्वाति कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान पुलिस केन्द्र मे साफ सफाई भी की गई।

वहीं दूसरी और फेंकला थाना अध्यक्ष तृषा शैनी ने भी अपने थाना पर साफ सफाई की और पौधा भी लगाया।


कई और भी जिले के थाना मे बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर श्रमदान एवं पेड़ लगाया गया जिसमें कुशेश्वरस्थान थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ,घनश्यामपुर के थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा समेत कई थानाध्यक्ष के नाम शामिल है।