एसएसपी ने किया दो थानों का औचक निरीक्षण ,लंबित कांडों को लेकर अनुसंधानक को दिये निर्देश

दरभंगा

दरभंगा के एसएसपी ने शनिवार को दो थानों का औचक निरीक्षण किया ,निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने रैयाम एवं केवटी थाने का औचक निरीक्षण कर थानेदार समेत अनुसंधानक को कई निर्देश दिये

निरीक्षण के क्रम मे लंबित कांडों की समीक्षा की गई।
एसएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ता को निर्देश दिया कि लंबित कारवाई को पूर्ण कर कांडों का निष्पादन करें। इसके अलावे भी उन्होंने कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यहां बता दें कि एसएसपी के योगदान के बाद बेहतर पुलिसिंग के लिये प्रयास कर रहें है।