नेहरा ओपी के तात्कालीन ओपी अध्यक्ष पर उठ रहें है सवाल ?कहीं शराब माफियाओं के तालमेल मे परवेज को फंसाने की साजिश तो नहीं ?एक पिस्टल ,गोली और शराब को पुलिस ने किया था बरामद।
नेहरा ओपी के तात्कालीन ओपी अध्यक्ष पर उठ रहें है सवाल ?कहीं शराब माफियाओं के तालमेल मे परवेज को फंसाने की साजिश तो नहीं ?एक पिस्टल ,गोली और शराब को पुलिस ने किया था बरामद।
नेहरा ओपी के तात्कालीन ओपी अध्यक्ष पर उठ रहें है सवाल ?कहीं शराब माफियाओं के तालमेल मे परवेज को फंसाने की साजिश तो नहीं ?एक पिस्टल ,गोली और शराब को पुलिस ने किया था बरामद।
दरभंगा /संजय कुमार राय
मनीगाछी थाना क्षेत्र के नेहरा ओपी अंतर्गत रामनगर गांव मे एक छत से कुछ दिन पहले बरामद पिस्टल ,गोली एवं aशराब बरामदगी के मामले मे नेहरा ओपी के तात्कालीन थानाध्यक्ष के कार्यशैली पर लोंगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है ?
इस बाबत रामनगर गांव के स्व मों मुख्तार के पुत्र मों परवेज आलम ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मों परवेज ने आवेदन मे कहा है अब्बु मोहम्मद ,चक्का गांव के कौशलेंद्र यादव ,रामनगर गांव के ही अब्दुल कादिर के पुत्र मों राजू ,शत्रुघ्न साव एवं मों मेराज यें सभी शराब माफिया है जिनके ताल्लुक तात्कालीन थानाध्यक्ष सत्य नारायण पाण्डेय से है। आरोप है कि जब नेहरा ओपी के ओपी अध्यक्ष सत्य नारायण पांडेय थे तो उस वक्त भाड़े पर अब्बु मोहम्मद की स्कार्पियो गाड़ी ओपी मे भाड़े पर चल रहा था इस दौरान एक वकील साहब समेत अब्बु मोहम्मद ,कौशलेंद्र यादव मों राजू ,शत्रुघ्न साह एवं मों मिराज सभी के सभी शराब कारोबार मे संलिप्त थे। परवेज ने आरोप लगाया है कि तात्कालीन ओपी प्रभारी श्री पाण्डेय के तालमेल से यह धंधा फल फूल रहा था। परवेज का कहना है कि तात्कालीन थानाध्यक्ष श्री पाण्डेय के वहां से बदली होने पर नये ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार को जब इस बात की जानकारी मिली तो अब्बु मोहम्मद की गाड़ी को थाना से हटा दिया। मों परवेज ने कहा कि इसके बाद ओपी अध्यक्ष श्री सुमन ने मेरी गाड़ी को ओपी मे भाड़े पर लिया और ओपी अध्यक्ष ने शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चला दिया जिस कारण इसमें से कई जेल भी गये उसी दिन से सभी साजिश रचने लगे ?
परवेज का कहना है कि इस कारण सबका धंधा तात्काल बंद हुआ लेकिन खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। परवेज ने कहा कि एक साजिश के तहत मेरे गेरेज़ के छत पर इन सभी के द्वारा एक बोरे मे पिस्टल गोली और शराब रख दिया गया और मुझे एवं मेरे घरवालों को फंसाने की साजिश रची गई।दरभंगा की पुलिस टीम सीधे जाकर मेरे घर की तालाशी नहीं लेकर सीधे छत से बोरा उतारा। उक्त बोरे मे पिस्टल गोली समेत शराब था। जिस वक्त पुलिस पहुंची उस वक्त परवेज ने कहा कि पूरा दिन वह ओपी अध्यक्ष के साथ था।उसने दिये आवेदन मे कहा है कि एक साजिश के तहत यह सभी मिलकर उसे फंसा दिया है। परवेज ने कहा कि इस कारण मेरे माँ का ब्रेन हेमरेज हुआ और 15दिनों के बाद ही उसकी माँ मर गई। परवेज ने कहा है कि उसकी माँ का हत्यारा यही सभी है। उसने कहा ना साजिश के तहत उसे या उसके परिवार को फंसाया जाता ना ही उसकी माँ का स्वर्गवास होता ?
परवेज ने इस मामले मे निष्पक्ष जांच कर कारवाई के लिये एसएसपी से अनुरोध किया है।इस मामले मे नेहरा ओपी मे 30/24दर्ज है।