हम राजनीति देश और समाज बनाने के लिए करते हैं।बांटने के लिए नहीं। हमारे देश में सभी जाति,धर्म के लोग रहते हैं। उन सभी का चिन्ता हमारे देश के प्रधानमंत्री को है– राजनाथ सिंह
उत्तम सेनगुप्ता/कैंप शिवनगरघाट।
हम राजनीति देश और समाज बनाने के लिए करते हैं।बांटने के लिए नहीं। हमारे देश में सभी जाति,धर्म के लोग रहते हैं। उन सभी का चिन्ता हमारे देश के प्रधानमंत्री को है।देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दरभंगा के शिवनगरघाट में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा आंख में आंख मिला कर राजनीति करती है। यह जो कहती है वह करती है, यह है हमारा भारत। रक्षामंत्री ने मैथिली में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, हम अहां सब के स्वागत करए छी। मुझे मैथिली नहीं आती, मैंने सांसद से लिखवाया है। मैं झूठ नहीं कहूंगा, क्योंकि भाजपा झूठ नहीं बोलती। उन्होंने कहा कि मैं मां सीता की धरती से ये संदेश देकर जा रहा हूं। अब राम लला अपने महल में आ चुके हैं। अब भारत में राम राज्य को कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस घोटाले करती है। उनके मंत्री तक को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन 10 सालों में हमारे किसी मंत्री तो छोड़िए, सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा। राज नाथ सिंह ने कहा मैं भारत के किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता हूं। प्रधानमंत्री आदमी नहीं संस्था होता है। राजीव गांधी की चुनौती को 100 रुपए में 86 रुपए चला जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनौती को स्वीकार किया। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हैं। ये मैं नहीं, नीति आयोग कहता है। भारत को पहले जब जो चाहे आंख दिखा देता था। अब नहीं चलेगा ये। हमारे गृह मंत्री रहते सोए सैनिक पर हमला हुआ। मैंने पीएम के साथ बैठक कर 10 मिनट में फैसला लिया और सीमा के उस पार जाकर दो टूक जवाब दिया।
रक्षा मंत्री ने कहा-
अभी रूस और यूक्रेन के बीच 2 वर्षों से लड़ाई चल रही है। जब ये प्रारंभ हुआ था, वहां भारत के लगभग 25 हजार बच्चे पढ़ते थे। अभिभावकों ने पीएम से गुहार लगाई, जिसके बाद पीएम ने वहां के राष्ट्रपति से बात की। 4 घंटे के लिए युद्ध रोका गया और 22 हजार बच्चों को भारत लाया गया। राजनाथ सिंह ने कहा- पीएम ने जब कतर के राष्ट्रपति से बात की तो सजा माफ हो गई। सभी नौ सैनिक वापस आ गए। भाजपा रेप बर्दाश्त नहीं करेगी। कोई करेगा तो उसे फांसी होगी। भ्रूण हत्या पर भी कड़े कानून बने हैं। 8 फीसदी से बेरोजगारी 5 फीसदी पर आ गई है।
राजनाथ सिंह ने कहा-
जीरो बैलेंस खाता खुला है। कभी सोचा था कि मुफ्त में कोरोना का टीका लगेगा, लेकिन सबको लगा। हम तीसरे टर्म के बाद चौथे टर्म के लिए भी वोट मांगने आए हैं। देश 2014 से पहले धन दौलत के मामले में 11वें स्थान पर था। लेकिन हमारी नीतियों के कारण आज दुनिया में 5वें स्थान पर है। दुनिया के विशेषज्ञ कहते हैं कि भारत अगर ऐसे ही बढ़ता रहा तो 2027 तक तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।
सांसद गोपाल जी ठाकुर के बारे में उन्होंने कहा कि सादगी के साथ मिथिला के विकास और जनता के काम के लिए संसद में आवाज बुलंद करते हैं। दरभंगा सांसद की छवि भारत की संस्कृति दिखाती है। मिथिला में आकर मुझे बेहद खुशी है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पीएम मोदी ने दिया। नरसिम्हा राव के कांग्रेसी होने के बावजूद बिना भेद भाव के पीएम मोदी ने भारत रत्न दिया। 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनेगा। राजनाथ सिंह ने कहा- दूसरे देशों से गोली मिसाइल लेते थे। पीएम मोदी ने कहा- देश में ही बनाइए।
इससे पहले मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मिथिला परंपरा के अनुसार मिथिला पाग-चादर और माला से स्वागत किया गया। जनसभा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे है। इससे पूर्व सांसद गोपाल जी ठाकुर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह,पप्पू सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार के योजनाओं एवं क्षेत्र में हो रहे विकास पर विस्तार से चर्चा किया।जनसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
