समस्तीपुर जिला के मोहनपुर स्थित रिलायंस ज्वेलर्स मे करीब दो करोड़ की लूट ,हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम।

दरभंगा /संजय कुमार राय

समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है। मोहनपुर सड़क स्थित रिलायंस ज्वेलर्स के शो रूम से दो करोड़ रुपये की लूट हुई है।
घटना देर शाम की है। रिलाईंस ज्वेलर्स के कर्मी दुकान बंद कर रहें थे ,इसी बीच हथियार से लैश करीब आधा दर्जन बदमाशो ने कर्मचारियों को धमकाते हुये जबरदस्ती अंदर घुस गये और लूट की वारदात को अंजाम दें दिया। लूट की घटना के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुये फरार हों गये। दुकान के कर्मचारियों ने काफी शोर मचाया ,दौड़ते हुये हल्ला किया लेकिन सभी अपराधी भाग गये।
स्थानीय लोंगों को जानकारी मिली तो धीरे धीरे भीड़ जुटने लगी।
स्थानीय लोंगों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। सदर एसडीपीओ संजय पांडे ने कहा कि शो रूम के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर वे लोग कुछ बता नहीं पा रहें है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिये पुलिस जगह जगह पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

समस्तीपुर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे आपराधिक वारदात की घटनाओं मे काफी वृद्धि हुई है ,हालांकि पुलिस ऐसे कई घटनाओं मे ससमय उदभेदन भी की है इसके बावजूद आपराधिक घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है।