लहेरियासराय थाने पर मनाया गया बिहार पुलिस दिवस ,डीआईजी ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं ?एसएसपी ने कहा कि पुलिसिंग मे बेहतर गुणों का होना जरूरी।
दरभंगा /संजय कुमार राय
महिलाओं की समस्या एवं उसके शिकायत का निस्तारण महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा ही किया जाना है। सात साल से अधिक सजा वाले आपराधिक मामलों में प्रशिक्षित एफएसएल टीम से जांच करवाई जाएगी , किसी कारण वश एफएसएल की टीम नहीं आ पाती हैं तो जिला पुलिस के पदाधिकारी से ही जांच कराकर अनुसंधान कराई जाएगी । उक्त बातें बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर लहेरियासराय थाना परिसर में मिथिला क्षेत्र के डीआईजी बाबूराम ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों से कही । उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना का डेटा 100 प्रतिशत डिजिटल होना चाहिए। वर्ष 2023 में यातायात नियमों के उल्लंघन मामले में जो राशि वसूली गई थी वर्ष 2024 में सौ प्रतिशत अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। डीआईजी ने कहा कि भ्रष्टाचार को शून्य करना है। डायल 112 को सूचना के बाद 20 मिनट के अंदर सूचना देने वाले व्यक्ति के पास पहुंचना है। लापता व्यक्तियों की जानकारी मिलने के 20 मिनट के अंदर प्रक्रिया शुरू कर देना है। अवैध शराब मामले में वर्ष 2023 की तुलना में बरामदगी कम से कम 20% का वृद्धि करना है। समान और वारंट की शत प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने का भी लक्ष्य है । थाना में आए नागरिक ऑन की शुरुआत 30 मिनट के अंदर करने का निर्देश दिया। मामला दर्ज होने के बाद जांचकर 30 दिन के अंदर निष्पादन करना है। जो पुलिसकर्मी बेहतर कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। जो बेहतर कार्य नहीं करेंगे फोन पर कार्रवाई की जा सकती है। प्रत्येक 30 दिन पर पुलिस अधीक्षक पुलिस दिवस का आयोजन कर समस्याओं को सुनेंगे और निदान करेंगे। वरीय पदाधिकारी पुलिस स्टेशन का दौरा करेंगे और कम से कम 2 घंटे रहकर समस्या को सुनेंगे। सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को लैपटॉप चलाने का ज्ञान 30 दिन के अंदर अर्जित कर लेना है। बलात्कार और पोक्सो एससी एसटी के मामले को 60 दिन के अंदर चार्जसीट जमा करने का निर्देश दिया। वही हिंसक अपराधों की घटनाओं में 75% जानकारी अर्जित करने को कहा गया। टॉप 10 सक्रिय अपराधियों और फरार आरोपियों की 75 प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपराध के प्रति संवेदनशील बिंदुओं पर शत प्रतिशत सीसीटीवी कवरेज करवाने का निर्देश दिया। जिस क्षेत्र में अधिक वारदात होती है उस क्षेत्र के व्यवसायियों व सम्पन्न नागरिक से अनुरोध कर सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध करने को कहा गया है । भ्रष्टाचार मामले में डीआईजी ने कहा कि पद का दुरुपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। थाना परिसर में साफ सफाई पर भी ध्यान देने को कहा। थाना में दलाल जैसे लोगों को प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया। थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने का आवेदन दे दिया। बिहार पुलिस दिवस के इस अवसर पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि पुलिस दिवस वर्ष 1958से ही मनाया जाता था ,लेकिन बहूत दिनों तक यह दिवस बंद था लेकिन करीब डेढ़ दशक से फिर से मनाया जा रहा है।एसएसपी ने कहा कि इस दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों को काम करने के बेहतर तरीके समेत कई और जानकारियां दी जाती है।उन्होंने कहा कि मूल उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग के गुणों को अपनाना है ताकि आम जनता को सहूलियत हों।उन्होंने कहा कि पुलिस से समाज को बड़ी उम्मीदें है ,उसपर सभी को खड़ा उतरना है।शिकायत मिलने पर कारवाई भी हों सकती है।इस दौरान सिटी एसपी शुभम आर्य, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी, लहेरियासराय थाना के दरोगा लवली कुमारी, रतन कुमार, जय श्री राम, अमित कुमार ,सोनी कुमारी सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

