आप भी हों सकते है इनाम के भागीदार ? राज्य सरकार द्वारा जारी सूची मे कुख्यात वांछित फरार नौ कुख्यात मे एक आरोपी दरभंगा का धराया ,आठ आरोपियों को पकड़ने के लिये अलग अलग जिला की पुलिस कर रही है छापेमारी।

दरभंगा ,संजय कुमार राय 

राज्य सरकार ने कई जिलों के कुल नौ कुख्यात वांछित फरार अपराधियों के विरुद्ध इनाम की घोषणा की थी इसमें दरभंगा जिला टॉप मे था। बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक ही गांव जोरजा के तीन आरोपी पर इनाम घोषित था इसमें देब नारायण सिंह के पुत्र विजय वर्धन सिंह उर्फ अंगद ,राम सेवक सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह उर्फ मणि सिंह उर्फ शूटर सिंह के अलावे कौशल सिंह के पुत्र कीर्ति सिंह उर्फ अनु सिंह है। अंगद और शूटर पर राज्य सरकार ने दो दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था वहीं कीर्ति सिंह पर एक लाख का इनाम घोषित है।सूचना मिल रही है कि दो लाख के इनामी आरोपी अंगद को दरभंगा पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है।
इधर  बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भीखनचक गांव निवासी शिवम राम के पुत्र कन्हैया राम ,तेघड़ा थाना के बनघारा गांव निवासी राम शरण राय के पुत्र सुशील राय ,भगवानपुर थाना के नौला गांव निवासी राम विलास सहनी के पुत्र विकास सहनी ,सिन्घोल ओपी क्षेत्र के रचियाहि गांव निवासी घोघल राय के पुत्र मुन्नी लाल राय उर्फ मुन्ना राय ,जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरवाद गांव निवासी तौहीर अजीज के पुत्र सद्दाम मिंया एवं जहानाबाद जिला के परसबीघहा थाना के अमेन गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद के पुत्र धर्मवीर महतो उर्फ बादल पर एक एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस मुख्यालय का स्पष्ट निर्देश है कि इनामी अपराधकर्मियों के विरुद्ध सूचना देने वालों को इनाम की राशि दी जाएगी साथ ही नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। अगर आप भी पुलिस को अपराधियों के बारे मे सूचना देते है तो इनाम के भागीदार होंगे।