बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए ट्रिपल हत्या काण्ड के फरार दो लाख के इनामी आरोपी अंगद सिंह गिरफ्तार।
बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए ट्रिपल हत्या काण्ड के फरार दो लाख के इनामी आरोपी अंगद सिंह गिरफ्तार।
ब्रेकिंग-
बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए ट्रिपल हत्या काण्ड के फरार दो लाख के इनामी आरोपी अंगद सिंह गिरफ्तार।
दरभंगा /संजय कुमार राय
जून 2023 में नगर निगम के स्टाफ ओझौल निवासी अनिल सिंह सहित तीन लोगों के हत्या का आरोपी विजय वर्धन सिंह उर्फ अंगद सिंह को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अंगद सहित तीन आरोपी कई महीनों से फरार चल रहे थे और पुलिस उसकी तालाश कर रही थी। ट्रिपल हत्याकांड के आरोपी अंगद सिंह पर राज्य सरकार ने अंगद सिंह पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। इनाम के घोषणा के कुछ ही दिनों बाद अंगद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों का कहना है आरोपी अंगद की गिरफ्तारी झारखंड राज्य के रांची जिले से हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस उसे झारखंड राज्य के रांची से दरभंगा ले आई है जहां उससे पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि नये एसएसपी के योगदान के बाद पुलिसिया कार्यशैली मे बदलाव हों रहा है इसी का नतीजा है कि पुलिस कुछ बेहतर करने के प्रयास मे जुटी है।हालांकि कोई भी पुलिस पदाधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहें है।
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाल जनसभा को करेंगे आज संबोधित,बिरौल अनुमंडल के शिवनगरघाट में होगा आगमन, प्रशासन के सहयोग में भाजपा कार्यकर्ता।
आप भी हों सकते है इनाम के भागीदार ?राज्य सरकार द्वारा जारी सूची मे कुख्यात वांछित फरार नौ कुख्यात मे एक आरोपी दरभंगा का धराया ,आठ आरोपियों को पकड़ने के लिये अलग अलग जिला की पुलिस कर रही है छापेमारी।