देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाल जनसभा को करेंगे आज संबोधित,बिरौल अनुमंडल के शिवनगरघाट में होगा आगमन, प्रशासन के सहयोग में भाजपा कार्यकर्ता।
उत्तम सेनगुप्ता, कैंप शिवनगरघाट।
घनश्यामपुर और बिरौल के सीमित पर अवस्थित शिवनगरघाट के हाईस्कूल मैदान में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज बुधवार को दिन के चार बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेनीपुर,अलीनगर, गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख नेता कार्यक्रम स्थल पर तैयारी में डटे हुए हैं।घनी आबादी होने से लगभग एक लाख से अधिक भीड़ रक्षा मंत्री को सुनने के लिए जुटने की संभावना है।
इस एतिहासिक कार्यक्रम में पूरे दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से पन्ना प्रमुख एवं बुथ समिति के कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता माधव कुमार चौधरी ने बताया कि एक बुथ पर 30पन्ना प्रमुख एवं 21सदस्यीय बुथ समिति है। जिला भाजपा ने दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के कुल 1789 बूथों से प्रत्येक बूथ से 51- 51 कार्यकर्ताओं को भागीदारी करने की योजना बनाई है। कार्यक्रम स्थल पर,संजय सिंह उर्फ पप्पु सिंह,विनय पासवान, मुनीन्द्र यादव, आदित्य नारायण मन्ना,मणिकांत मिश्र, कपिलदेव शर्मा, शिवकांत सहनी, धनपति ठाकुर, राम साफी, आनन्द झा, प्रवीण कुंवर, शुभम मिश्रा, नुनू सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अमर झा, महावीर सिंह ,अंकुर गुप्ता सहित कई भाजपा नेता मौजूद रह कर तैयारी का अंतिम रूप देने में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।


