केन्द्रीय रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बिरौल प्रशासन ने जारी किया यातायात का रुट चार्ट,बिरौल के विशनपुर वाया कहुआ महिनाम सड़क मार्ग से बेनीपुर जाने आने का जारी किया निर्देश।

बिरौल/दरभंगा
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शिवनगरघाट में कार्यक्रम को लेकर बिरौल प्रशासन पुरी तरह चौकस है। सभा के दौरान बिरौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर यातायात का रूट को फेरबदल किया गया है। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि सभा स्थल पर पहुंचने वाले को छोड़कर अन्य वाहनों को दिन के दो बजे से रोक लगाई गई है। एसडीओ उमेश कुमार भारती बिरौल से दरभंगा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को विशनपुर से वाया कहुआ, नेउरी होते हुए बेनीपुर तक का रुट निर्धारित किया गया है, जबकि दरभंगा से आने वाली वाहन चालकों के लिए बेनीपुर से उसी रास्ते विशनपुर तक रुट निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के बाद पुनः बिरौल बेनीपुर पथ पूर्वत जारी रहेगी। इसके अलावे सभा स्थल पर पहुंचने वाले लोगों के लिए मुख्य पथ चारों दिशा में पार्किंग का व्यवस्था किया गया है। बेनीपुर की ओर से आने वाले लोगों के लिए शिवनगरघाट स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क के दोनों किनारे, बिरौल की ओर से आने वाले लोगों के लिए सोनबेहट के समीप एवं घनश्यामपुर की ओर से आनेवाले शिवनगरघाट गांव के हाटगाछी परिसर में व्यवस्था किया गया है।
भाग्य के बल पर बने किरतपुर के उपप्रमुख मो.अख्तर, टाय के बाद किया गया टॉस हुए निर्वाचित घोषित।
पोखराम दक्षिणी पंचायत में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की हुई मौत,मायके वालों के सूचना पर शमशान घाट पहुंची पुलिस,चिता से उठा कर शव को भेजा पोस्टमार्टम में।