पोखराम दक्षिणी पंचायत में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की हुई मौत,मायके वालों के सूचना पर शमशान घाट पहुंची पुलिस,चिता से उठा कर शव को भेजा पोस्टमार्टम में।

बिरौल/दरभंगा

स्थानीय थाना क्षेत्र के बलहा गांव में एक विवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आननफानन में जलाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस को देखते हुए ही शमशान घाट में मौजूद लोग फरार हो गया। पुलिस चिता पर से शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका मणिकांत मुखिया के 22 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी बताया गया है। थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि बलहा गांव में एक विवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति में होने की सूचना मृतका के मायके वालों ने दिया था। इसी आधार पर थाना से पुलिस पदाधिकारी को स्थल पर भेजा गया।जहां से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका अलीनगर थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी राजकुमार सहनी की पुत्री पिंकी थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के खातिर ससुराल वालों ने पिंकी की हत्या कर दिये जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का सही पता लग पायेगा।