भाग्य के बल पर बने किरतपुर के उपप्रमुख मो.अख्तर, टाय के बाद किया गया टॉस हुए निर्वाचित घोषित।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल कार्यालय के नवनिर्मित भवन में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बिरौल प्रखंड प्रमुख के चुनाव संपन्न होने के बाद किरतपुर उप प्रमुख पद के लिए की चुनाव शुरू किया गया जो काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। इस दौरान मो.अख्तर एवं गौड़ी शंकर पासवान को 5-5 मत मिले। दोनों उम्मीदवार के बीच टाय होने की स्थिति में एसडीओ ने टॉस कराये।जिसमें मो.अख्तर अपने भाग्य के बल पर निर्वाचित हो गए। इसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र हस्तगत कराने के बाद एसडीओ उमेश कुमार भारती ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मालूम हो कि किरतपुर दस पंचायत समिति सदस्य वाले प्रखंड है।