अभाविप जनता कोशी महाविद्यालय बिरौल इकाई का किया गया पुनर्गठन,सचिन बने कॉलेज अध्यक्ष वहीं विक्रम को कॉलेज मंत्री का मिला दायित्व।
अभाविप जनता कोशी महाविद्यालय बिरौल इकाई का किया गया पुनर्गठन,सचिन बने कॉलेज अध्यक्ष वहीं विक्रम को कॉलेज मंत्री का मिला दायित्व।
अभाविप जनता कोशी महाविद्यालय बिरौल इकाई का किया गया पुनर्गठन,सचिन बने कॉलेज अध्यक्ष वहीं विक्रम को कॉलेज मंत्री का मिला दायित्व।
बिरौल/दरभंगा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिरौल की जे.के कॉलेज इकाई का गठन कॉलेज परिसर में किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला प्रमुख डॉ.अखिलेश कुमार, जिला संयोजक ऋषिकेश आचार्य, जिला सह संयोजक अमित राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतीश मिश्रा, सुधांशु सिंह मुख्य रूप में उपस्थित थे। इस दौरान सर्वसम्मति से कॉलेज इकाई अध्यक्ष के रूप में सचिन कुमार कमती तथा कॉलेज मंत्री के रूप में विक्रम मैथिल को दायित्व सौंपा गया। इसके बाद अध्यक्ष ने इकाई विस्तार कर सुमित यादव, सुनिल कुमार को उपाध्यक्ष, गुड्डू कमती को कॉलेज सह मंत्री, प्रियांशु को कोषाध्यक्ष, करण कुमार को एसएफडी प्रमुख,अंशु को एसएफएस प्रमुख,गणपति को राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख एवं अभिषेक को सह कला मंच प्रमुख,सुभाष को एनएसएस प्रमुख,सोसल मीडिया प्रमुख नटवर को एवं सह सोसल मीडिया प्रमुख आदर्श को तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शेखर कुमार झा, नीतीश पोद्दार, गोविंद, गजानंद, धीरज कमती रामसुन्दर यादव तथा मनोरंजन कुमार सहित कुल 20 सदस्यों को दायित्व सौंपा गया।जिला प्रमुख ने नए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बताया कि कार्यकर्ता संगठन का साधन बनकर राष्ट्र पुनर्निमाण के भव्य संकल्प लेकर कैंपस में छात्रहित में सक्रिय रहते है। जिला संयोजक ऋषिकेश आचार्य ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के बीच आंदोलन, समस्या समाधान, रचनात्मक कार्यों के संग कैंपस में सक्रिय रहती है।छात्र जीवन में सभी को परिषद से जुड़कर कार्य करने का अनुभव लेना चाहिए।कॉलेज इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के महत्ता के बारे में बताया गया। जिसमें दर्जनों छात्र एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुखी देवी बिरौल प्रखंड प्रमुख पद पर निर्विरोध हुए निर्वाचित, निवर्तमान प्रमुख रुकसाना परवीन ने किया चुनाव का वहिष्कार, चार पंचायत समिति सदस्य रहे अनुपस्थित।
भाग्य के बल पर बने किरतपुर के उपप्रमुख मो.अख्तर, टाय के बाद किया गया टॉस हुए निर्वाचित घोषित।