चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक मे एसएसपी ने थानेदारों के बाद अलग अलग थाने मे तैनात 16पुलिस पदाधिकारियों को किया गया इधर से उधर।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा के एसएसपी ने कई थानाध्यक्ष के पोस्टिंग के बाद अलग अलग थानों मे तैनात 16पुलिस पदाधिकारियों (दारोगा रेंक के )को इधर से उधर किया है इसमें आठ पुअनि को बिरौल थाना इसके अलावे आठ अन्य थाना है। चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक मे अगले आदेश तक यह पदस्थापन किया गया है।
पुअनि पूजा कुमारी एवं पुअनि रानी कुमारी को बहेड़ा अनुसंधान इकाई से बिरौल थाना मे अनुसंधान इकाई ,पुअनि शक्ति कुमार को मणिगाछी थाना से बिरौल थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि उमेश प्रसाद को बिरौल थाना मे विधि व्यवस्था इकाई एवं पुअनि राम किशोर राय को बिरौल थाना मे अनुसंधान इकाई ,पुअनि प्रमोद कुमार सिंह 2को बहेड़ी थाना से बिरौल थाना विधि व्यवस्था इकाई ,पुअनि ध्रुव कुमार चौधरी को बहेड़ी थाना से बिरौल थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि अनिल कुमार को अलीनगर थाना से बिरौल थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि रंजीत कुमार चौधरी को लहेरियासराय थाना से बिरौल थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि बिन्धेस कुमार सिंह को फेकल्टी ओपी से कुशेश्वरस्थान थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि अजीत कुमार को मनीगाछी थाना से तिल्केश्वर ओपी अनुसंधान इकाई ,प्रपुअनि नेहा कुमार को बिरौल थाना से बहेड़ा थाना अनुसंधान इकाई ,प्रपुअनि दिव्या कुमारी को बिरौल थाना से बहेड़ा थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि राजेश कुमार बिरौल थाना से मनीगाछी थाना अनुसंधान इकाई ,पुअनि शिवनंदन पासवान को बिरौल थाना से बहेड़ा थाना विधि व्यवस्था इकाई एवं पुअनि वीरेंद्र कुमार 2को बिरौल थाना से बहेड़ा थाना विधि व्यवस्था इकाई मे अगले आदेश तक तैनात किया गया है।