2 मार्च को राज्य सभा सदस्य संजय झा का होगा नागरिक अभिनंदन,जदयू कार्यकर्ता उत्साहित जूटे तैयारी में।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा का 02 मार्च को दरभंगा आगमन को लेकर जिला जदयू की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर सोमवार को वनदेवी नगर स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में बिरौल एवं गौड़ाबौराम प्रखंड के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कामरान खान ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल उपस्थित होकर सभी रूट लाइन का जानकारी सदस्यों को दिये। उन्होंने कहा कि माननीय संजय झा जबतक राज्य सरकार के मंत्री पद पर रहे उन्होंने विकास का सौगात देकर दरभंगा वासियों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
जिलाध्यक्ष ने संजय झा के नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेने की अपील सदस्यों से की।
मौके पर बिरौल प्रतिनिधि संजीव झा, कैलाश चौपाल ,अबुल खैर,महावीर मुखिया, इंदु देवी, जानू देवी, दिलीप कुमार चौधरी,सत्यनारायण मुखिया ,हेमंत झा, इंद्र मोहन साफी,भोलानाथ महतो, मो.फिरोज सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया।