बिरौल में भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार,तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने बिछाई थी जाल।

बिरौल/दरभंगा
सुपौल बाजार स्थित हाटगाछी में सोमवार को थाना पुलिस एवं एएलटीएफ के संयुक्त छापेमारी के दौरान 13 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर हाटगाछी के ही दिनेश सहनी का पुत्र राजीव कुमार सहनी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्तचर के द्वारा सूचना मिली थी कि राजीव सहनी शराब का कारोबारी है। उसे रंगेहाथ पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से जाल बिछाया गया। जिसमें पीएसआई अंकित चौधरी के साथ एएलटीएफ टीम की ओर से पुअनि मंगल राम को चिन्हित स्थल पर छापेमारी के लिए भेजा गया। छापामारी के क्रम में तस्कर के घर के निकट एक डबरा के जलकुंभी में छिपा कर दो झोला में रखा विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं मौके से शराब तस्कर राजीव सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त सभी शराब 750 एम एल के चार, 375 एम एल के चार एवं 180 एम एल के 50 बोतल में कूल साढे13 लीटर बरामद किया गया। इधर पुलिस की ओर से किये गए कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हरकंप मचा हुआ है।