दस पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर ,फिर से बदल दिये गये कई थाना के थानाध्यक्ष ,एसएसपी ने कहा कि कई पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग एक ही लोकसभा मे ,इसीलिये चुनाव आयोग के निर्देश पर  लिया गया निर्णय।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा जिला बल मे स्थानांतरण /पदस्थापन का दौड़ लगातार जारी है। बाहर जिले से आयें पुलिस पदाधिकारियों को हाल ही मे पदस्थापन किया गया था लेकिन दरभंगा के एसएसपी ने दस पुलिस पदाधिकारियों को फिर से इधर से उधर कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न थानों मे पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा है कि समीक्षा के उपरांत पाया गया कि अनुमंडल अवधि पूर्ण स्थानांतरित कुछ पुलिस पदाधिकारी एक ही लोकसभा क्षेत्र (दरभंगा लोकसभा 14)मे पुनः पदस्थापित हों गये है। चुनाव आयोग के निर्देश को देखते हुये तात्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पदस्थापित किया जाता है।
इसमें पुनि महफूज आलम को कमतौल अंचल से प्रभारी मानवाधिकार एवं आरटीआई शाखा व पु अ कार्यालय ,पुनि प्रदीप कुमार सिंह को थानाध्यक्ष जाले से थानाध्यक्ष हायाघाट ,पुनि मृत्युंजय कुमार को सिमरी थानाध्यक्ष से थानाध्यक्ष मणिगाछी ,पुनि अमृत लाल बर्मन को थानाध्यक्ष कमतौल से पुनि सह थानाध्यक्ष बिरौल ,पुनि अनोज़ कुमार को थानाध्यक्ष केवटी से थानाध्यक्ष बिशनपुर ,पुनि पंकज कुमार को थानाध्यक्ष बिरौल से थानाध्यक्ष कमतौल ,पुनि उदय शंकर को पुनि मानवाधिकार एवं आरटीआई वरीय पुलिस कार्यालय से अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल अंचल ,पुनि विपिन बिहारी को थानाध्यक्ष विशनपुर से थानाध्यक्ष जाले ,पुनि रंजीत शर्मा को प्रभारी विधि व्यवस्था कोषांग वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थानाध्यक्ष केवटी ,पुअनि विनय मिश्रा को डी आई यू शाखा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थानाध्यक्ष अलीनगर ,पुनि वीरेंद्र चौधरी को थानाध्यक्ष हायाघाट से थानाध्यक्ष सिमरी ,पुअनि मनीष कुमार 1को ओपी अध्यक्ष तिल्केश्वर से थानाध्यक्ष सकतपुर ,पुअनि शैलेश कुमार को थानाध्यक्ष मणिगाछी से ओपी अध्यक्ष तिल्केश्वर ओपी ,पुअनि रवि कुमार चौधरी को थानाध्यक्ष सकतपुर से डीआईओ शाखा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुअनि विनय कुमार को थानाध्यक्ष अलीनगर से पुलिस केन्द्र लहेरियासराय मे अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।