दो बोतल देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने दो विदेशी शराब के बोतल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के साथ कही जा रहा है। पुलिस ने इसी सूचना पर पीछा कर उसे दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति हायाघाट थाना क्षेत्र के गोरहरी गांव निवासी जगदीश राय का पुत्र अमित कुमार है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।