पतौड़ ओपी नहीं बन सका थाना ,सबसे पुराना ओपी है पतोर।

सबसे पुराना थाना है सदर।

दरभंगा /संजय कुमार राय

दरभंगा जिले के चार ओपी का प्रमोशन थाने मे तो हों गया लेकिन पतोंड़ ओपी इस प्रोन्नति से वंचित रहा गया। हालांकि अभी भी छः ओपी को थाना का दर्जा मिलना बांकी है।
पतौर ओपी की चर्चा लोंगों की जुबान पर इसीलिये है कि यह ओपी जिले का सबसे पुराना ओपी है। अंग्रेज जमाने के समय से ही यह ओपी कार्यरत है।बहादुरपुर थाना की बात हों या हायाघाट थाने का इतिहास ,जब यह दोनों थाने नहीं थे तब पतोड़ ओपी ही था। दरअसल जिले का सबसे पुराना थाना सदर था और इसी के अधीनस्थ पतोर ओपी का निर्माण हुआ था और यह कार्यरत है।
भाजपा कार्य समिति सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहें पतौर के जमींदार कृपाशंकर मिश्र की माने तो कहना है कि पतौर ओपी बनने के वर्षों बाद बहादुरपुर थाना ,हायाघाट थाना या अशोक पेपर मिल थाना बना है। उन्होंने कहा कि जिले के चार ओपी को थाना का दर्जा मिला लेकिन पतौर ओपी को थाना का दर्जा नहीं मिलने से लोंगों मे मायूसी है।
हालांकि एसएसपी ने कहा है कि बचे ओपी को थाना मे अपग्रेड करने के लिये सरकार को पत्र भेजा जाएगा।