एसएसपी ने किया फेंकला थाना का उदघाटन ,कह दी बड़ी बात।अगर घुस लेने की शिकायत मिली तो ऐसे पुलिसकर्मियों पर जांचोपरांत होगी बड़ी कारवाई ,राज्य के 176ओपी को गृह विभाग ने बना दिया थाना।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा जिला मे पदस्थापित पुलिसकर्मी हों जाएं सावधान ,वरना शिकायत मिलने पर आपके विरुद्ध कारवाई हों सकती है।

उक्त बातें दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने फेंकला थाना के उदघाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अक्सर शिकायत मिलती है कि पुलिसवाले घुस लेते है ,लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा ,शिकायत मिलने पर जांचों उपरांत ऐसे पुलिस कर्मी /पदाधिकारियों पर कठोर कारवाई की जाएगी।

दरअसल गृह विभाग ने राज्य के 176ओपी को थाना का दर्जा दें दिया है।

सोमवार को सवा ग्यारह बजे के करीब फेंकला ओपी को थाना का दर्जा मिलने के कारण एसएसपी श्री रेड्डी ने थाना का विधिवत उदघाटन किया। इस दौरान सिटी एसपी ,सदर एसडीपीओ ,इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस पदाधिकारी /पुलिसकर्मी समेत फेंकला क्षेत्र के कई मुखिया एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
मिथिला परंपरा के अनुसार कुशोथर पंचायत के मुखिया वसंत कुमार झा ने एसएसपी ,सिटी एसपी एवं एसडीपीओ को पाग चादर देकर सम्मानित किया। कई और गणमान्य लोंगों ने एसएसपी को फूल देकर सम्मानित किया।
संबोधन के दौरान एसएसपी ने कहा कि गृह विभाग के निर्देश पर 176ओपी का प्रोन्नति थाना मे हों गया है इसमें दरभंगा जिला के चार ओपी  शामिल है। उन्होंने कहा कि फेंकला ओपी आज से थाना हों गया। उन्होंने कहा कि अब थाना के तर्ज पर इसे अपग्रेड किया जाएगा।एसएसपी श्री रेड्डी ने कहा कि अबतक दो जीप यहां था अब एक और जीप यहां दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबतक डायल 112शहरी क्षेत्रों या बिरौल एवं बहेड़ा अनुमंडल मे कार्यरत था लेकिन अब डायल 112की एक गाड़ी यहां भी मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने लोंगों को संबोधित करते हुये कहा कि अब प्राथमिकी के लिये बहादुरपुर थाना नहीं जाना पड़ेगा अब यह ओपी थाने मे प्रोन्नति पाकर हर काम के लिये सक्षम है। इसके लिये पुलिस बलों को भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2018एवं 2019के सब इंस्पेक्टर जिला बल मे काम कर रहें है वहीं 2020बैच के सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग चल रही है बहूत जल्द ऐसे सब इंस्पेक्टर जिला मे आयेंगे तो ऐसे थानों मे बलों की संख्या
बढ़ाई जाएगी।


एसएसपी ने कहा कि पुलिस की गलत कार्यशैली उन्हें बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने लोंगों को संबोधित करते हुये कहा कि अगर कोई पुलिस कर्मी घुस मांगता है तो सीधे उनके सरकारी नंबर पर मेसेज करें ,यही नहीं अपराधी के बारे मे ,गांजा एवं शराब बेचने वालों के विरुद्ध भी जानकारी आपको मिलती है तो तुरंत एसएसपी के व्हाट्सएप नंबर पर मेसेज कर दें। उन्होंने कहा कि आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बेहतर पुलिसिंग तब की जा सकती है जब आप पुलिस को सहयोग करें।
मुखिया वसंत झा ने कहा कि इससे और खुशी की बात क्या हों सकती है कि उनके पंचायत का फेंकला ओपी अब थाना बन गया है।


कई गणमान्य लोंगों ने थानाध्यक्ष तृषा शैनी के बारे मे कहा कि महिला होते हुये भी बहूत ही सक्षम पदाधिकारी है ,लोंगों ने कहा कि थानाध्यक्ष तृषा कुशल महिला पदाधिकारी है और लोंगों की सेवा मे काफी रुचि रखती है और ईमानदारी पूर्वक काम करती है।