भूमि पर दावेदारी को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प,कई लोग हुए जख्मी, घटना थाना से महज एक किमी पर अवस्थित वनदेवी नगर की है।

बिरौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र के बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर वनदेवी नगर में भूमि पर दावेदारी प्रस्तुत करने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई है। जिसमें जमकर रोड़ेबाजी होने से कई लोग जख्मी हो गए हैं। बताया जाता है कि इस झड़प के क्रम में किसी एक पक्ष की ओर से गैस सिलेंडर का भी उपयोग किया गया। संयोग अच्छा था कि सिलेंडर नहीं फटा और एक बड़ी घटना होने से बच गया।
जख्मियों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर कैंप कर रही है। इस घटना में दो क्षतिग्रत हुए स्कोर्पियो एवं भवन बनाने में उपयोग होने वाले ईट को पुलिस जब्त कर थाना ले आई। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया, साथ ही थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिये। प्रत्येक दर्शियों का कहना है कि थाना से महज एक किमी अवस्थित घटना स्थल रहने के बावजूद पुलिस 30 मिनट विलंब से पहुंची। इस दौरान बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग लगभग आधे घंटे तक जाम रहा। लोगों का कहना था कि पुलिस के आने से पूर्व नगर क्षेत्र के उपमुख्य पार्षद अख्तर शहंशाह सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच कर हो रहे रोड़ेबाजी पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण पूर्ण है।