नगर थाना की पुलिस ने स्मार्ट बाजार में चोरी करने के आरोप में दो चोर को गिरफ्तार किया है। वह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर का रहने वाला अभिषेक कुमार व कुंदन कुमार है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों चोर इससे पहले भी बिग बाजार में चोरी किया था। जिसको लेकर वहां के कर्मियों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था। शनिवार को दुबारा चोरी करते कर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसकी सूचना उन्हें दी। दोनों चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।