दारोगा पाण्डेय के विदाई मे भावुक हों उठे महिला थाना के सभी पुलिसकर्मी।
दारोगा पाण्डेय के विदाई मे भावुक हों उठे महिला थाना के सभी पुलिसकर्मी।
दारोगा पाण्डेय के विदाई मे भावुक हों उठे महिला थाना के सभी पुलिसकर्मी।
दरभंगा।
लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर पुलिस मुख्यालय के द्वारा पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। महिला थाना में पदस्थापित दरोगा ब्रजेश पांडेय का स्थानांतरण जमुई पुलिस बल में किया गया है। स्थानांतरण के फल स्वरुप शुक्रवार की देर शाम महिला थाना पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि दरभंगा जिला के लोग बहुत ही व्यवहार कुशल है। जिले में 8 वर्ष कार्य किया लेकिन मुझे पता नहीं चला कि मैं घर से बाहर नौकरी कर रहा हूं मुझे यहां घर जैसा अनुभव मिला। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने कहा कि इनके साथ कार्य करने का बहुत ही कम समय मिला लेकिन कार्य लगन सील होकर करते हैं। इन्हें बधाई देते हैं कि जमुई जिला में बेहतर कार्य कर अपना नाम रौशन करेंगे। विदाई समारोह के अवसर पर दरोगा इंदिरा रानी, थाना लेखक कंचन कुमारी, थाना मैनेजर पूजा कुमारी, वंशिका कुमारी, पप्पू कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।